छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री साय को लिखा पत्र,

रायपुर. छत्तीसगढ़ के प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर अशासकीय स्कूलों में दी जाने वाली निशुल्क पाठ्यपुस्तक ऑनलाइन उपलब्ध कराने का आग्रह किया है. स्कूली छात्रों की पढ़ाई को लेकर पत्र के माध्यम से चिंता जाहिर की गई है. पत्र में बताया गया कि प्रदेश के अशासकीय स्कूलों को अब तक निशुल्क पाठ्यपुस्तकें नहीं मिलने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है.

 

प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने पत्र में लिखा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी राज्य पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा पुस्तकों का वितरण किया जाना था, लेकिन स्कूल खुलने के एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक किसी भी स्कूल को किताबें नहीं मिली हैं. पुस्तकों की खेप अभी तक डिपो तक भी नहीं पहुंची है। ऐसे में आशंका है कि विद्यार्थियों को किताबें मिलने में 15 जुलाई तक का समय लग सकता है। इस एक महीने के दौरान छात्र को पढ़ाने के लिए कुछ भी नहीं है.

सीएम साय से आग्रह किया कि जब तक किताबें नहीं मिलतीं, तब तक कम से कम पाठ्यपुस्तकों की पीडीएफ कॉपी ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाए, जिससे स्कूल शुरुआती पाठ्यक्रम की पढ़ाई शुरू कर सकें. उनका यह भी कहना है कि विलंब के चलते कई निजी स्कूलों ने अब निजी प्रकाशकों की किताबें अपने छात्रों को देना शुरू कर दिया है.

 

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button