देश विदेश

महिलाएं पानी के लिए, पानी महिलाओं के लिए अभियान में देशभर से 4,100 महिलाओं ने…

नई दिल्ली । आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन और ओडिशा शहरी अकादमी, की साझेदारी में अपनी एक महत्‍वपूर्ण योजना – अमृत के तहत महिलाएं पानी के लिए, पानी महिलाओं के लिए विषयक एक प्रमुख अभियान कल 7 नवंबर, 2023 को शुरू किया।

यह अभियान 9 नवंबर, 2023 तक जारी रहेगा। महिलाएं पानी के लिए, पानी महिलाओं के लिए अभियान का लक्ष्‍य जल प्रशासन में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उन्‍हें एक मंच प्रदान करना है। इसके तहत महिलाओं को अपने शहरों में जल उपचार संयंत्रों का दौरा करवाने के अलावा जल उपचार प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। जल दिवाली के हिस्‍से के रूप में शुरू इस अभियान के पहले दिन सभी राज्यों (चुनाव वाले राज्यों को छोड़कर) से 4,100 से अधिक महिलाओं ने इसमें पूरे उत्साह से भाग लिया। इन महिलाओं ने देश भर में स्थित 250 से अधिक जल उपचार संयंत्रों (डब्ल्यूटीपी) का दौरा किया और घरों तक स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुंचाने की जटिल प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी प्राप्‍त की।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button