छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

प्राकृतिक आपदा पीड़ित 05 परिवारों को 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि

जगदलपुर .कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 05 परिवारों को 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील बस्तर ग्राम रेटावण्ड निवासी कनकीबाई की मृत्यु पानी में डूबने से पुत्र श्री बलदेव को, तहसील नानगुर ग्राम चेरबहार कैकागढ़ निवासी नीलावती की मृत्यु पानी में डूबने से पति श्री जलधर को, ग्राम टोण्डापाल निवासी आरव कश्यप की मृत्यु सांप काटने से पिता श्री बल्लू कश्यप को, ग्राम नानगुर निवासी मनोराम बघेल की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नि श्रीमती पुरनी बघेल और ग्राम बड़ेबादाम निवासी सुकरी कश्यप की मृत्यु पानी में डूबने से पुत्र श्री मोतो कश्यप प्रत्येक को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button