छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

संविधान बचाओ यात्रा : भूपेश बघेल ने चुनाव आयोग को बताया भाजपा का बंधुवा मजदूर

बालोद. कांग्रेस की ओर से बालोद जिले में आयोजित संविधान बचाओ यात्रा में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए चुनाव आयोग को भाजपा का बंधुआ मजदूर बताया.

भूपेश बघेल ने कहा कि संविधान ने हमें अधिकार संपन्न बनाया और लोकतंत्र की नींव रखी, लेकिन आज उसे बचाने की जरूरत है. न्याय पालिका भी आज दबाव में है और उसके फैसलों पर भाजपा नेता टिप्पणी करते हैं, जिन पर कोई कार्रवाई नहीं होती. यह लोकतंत्र के लिए खतरे का संकेत है.

बघेल ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है. शिकायतों के बाद भी EVM में गड़बड़ी की जांच नहीं होती.

भूपेश बघेल के बयान का पलटवार करते हुए कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा, खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे, कुछ इसी तरह से बात कर रहे हैं. इनको कहीं सफलता मिल नहीं रही है. हर जगह मुंह की खानी पड़ रही है तो कुछ भी उलजुलूल की बातें कर रहे हैं.

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button