देश विदेश

गाजा में हॉस्पिटल पर रॉकेट अटैक, 500 की मौत

तेल अवीव । इजराइल और हमास जंग में मंगलवार देर रात सबसे बड़े हमले की खबर आई। गाजा सिटी के अहली अरब सिटी हॉस्पिटल पर रॉकेट हमले में 500 लोगों के मारे जाने की बात कही गई है। हमास ने दावा किया कि हमला इजराइल ने किया। वहीं, इजराइल ने कहा है कि हॉस्पिटल पर हुए हमले में उसका हाथ नहीं है।
इधर, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन आज इजराइल पहुंच रहे हैं। गाजा अस्पताल पर हमले के बाद बाइडेन की अरब नेताओं के साथ होने वाली मीटिंग रद्द हो गई है। दरअसल, बाइडेन इजराइल के बाद जॉर्डन, मिस्र और फिलिस्तीन जाकर वहां के नेताओं से मुलाकात करने वाले थे। अब उनका इन सभी देशों का दौरा रद्द हो गया है।
बाइडेन के प्लेन एयरफोर्स-1 से अमेरिकी नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा- जॉर्डन में होने वाली बैठक को रद्द करने का फैसला बाइडेन और जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला ने मिलकर लिया है। हालांकि, बाइडेन इजराइल से लौटते समय फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास और मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के साथ चर्चा करेंगे।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button