देश विदेश

भारत में टिक टाक बैन जारी, ऐप अनब्लॉक करने का कोई आदेश नहीं

नई दिल्ली. भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि टिक टाक ऐप को अनब्लॉक करने का कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। शुक्रवार रात कुछ रिपोट्र्स में दावा किया गया था कि लोग अपने डेस्कटॉप ब्राउजऱ पर टिक टाक वेबसाइट को एक्सेस कर पा रहे हैं और इसे लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलने लगीं।

लेकिन सरकार ने इसे पूरी तरह झूठा और भ्रामक बताया है। दरअसल, जून 2020 में जब भारत-चीन के बीच गलवन घाटी में झड़प हुई थी, तब सरकार ने टिक टाक समेत 59 चाइनीज ऐप्स को राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी खतरे का हवाला देते हुए बैन कर दिया था। उस समय टिक टाक के करीब 20 करोड़ भारतीय यूजर्स अचानक इस प्लेटफॉर्म से कट गए थे। बैन के बाद शुरू में टिक टाक यूसी ब्रोशर और साइन जैसे ऐप्स को रोका गया था। बाद में पबजी और कई अन्य ऐप्स पर भी रोक लगा दी गई। सरकार का आदेश आज भी सभी प्लेटफॉम्र्स पर लागू है और टिक टाक को अब तक भारत के मार्केट में वापसी की इजाजत नहीं मिली है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button