देश विदेश

कोरोनाकाल के दौरान पूर्व सांसद को यातना देने वाले पुलिस अधिकारी पर शिकंजा

ओंगोल। आंध्र प्रदेश पुलिस ने पूर्ववर्ती वाईएसआरसीपी शासन के दौरान के रघुराम कृष्ण राजू को कथित हिरासत में यातना देने के मामले में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने सेवानिवृत्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विजय पॉल को गिरफ्तार कर लिया। के रघुराम कृष्ण राजू आंध्र प्रदेश विधानसभा के वर्तमान उपाध्यक्ष हैं।

मामला मई 2021 का है कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान के रघुराम कृष्ण राजू को कुछ समय के लिए गिरफ्तार किया गया था। उस दौरान वह नरसापुरम से सांसद थे और उन्होंने मुख्यमंत्री पर विवादित टिप्पणी कर दी थी जिसके बाद उनको हिरासत में लिया गया था।

के रघुराम कृष्ण राजू की गिरफ्तारी के दौरान, विजय पॉल ने सीआईडी ​​सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के रूप में कार्य किया और कथित तौर पर पूर्व वाईएसआरसीपी सांसद की हिरासत में यातना में भूमिका निभाई। के रघुराम कृष्ण राजू ने बाद में वाईएसआरसीपी छोड़ दी और टीडीपी में शामिल हो गए।

जून में नई टीडीपी की सरकार में उनको आंध्र प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष बनाया गया है और वह उंडी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने पुलिस में शिकायत दी है कि अधिकारियों और पूर्व सीएम ने उनको साथ गलत तरीके से कार्रवाई की। पुलिस ने कहा कि उन्होंने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है और आरोप लगाया कि उन्हें हिरासत में प्रताड़ित और हत्या का प्रयास किया गया था।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button