छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

गरियाबंद में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद, अवैध खनन रोकने पर ग्रामीणों को पीटा

गरियाबंद। छत्‍तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में खुलेआम रेत खदानों में खनन माफियाओं का आतंक जारी है। खनन माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वो अब इस किसी भी हमला करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला राजिम से सामने आया है, जहां खनन माफिया के गुर्गों और ग्रामीणों के साथ मारपीट हुई है। इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।

दरअसल, यह पूरा मामला मामला राजिम के हथखोज रेत घाट का है। अवैध रेत खनन को लेकर यहां बीते कुछ दिनों से लगातर विवाद हो रहा है। इसी बीच शुक्रवार को जब अवैध रेत परिवहन कर रही हाइवा को ग्रामीणों ने रोका तो माफिया के गुर्गों ने विवाद शुरू कर दिया। विवाद बढ़ा तो रेत माफिया के गुर्गों की ग्रामीणों के साथ हाथापाई हो गई। इस बीच रेत माफिया के कर्मचारियों ले ग्रामीणों की पिटाई कर दी। ग्रामीण इस मामले की शिकायत कलेक्टर व मुख्यमंत्री से करने की तैयारी में हैं। इधर, एक मई को हथखोज सहित 5 ग्राम पंचायतों के सरपंच सचिव को अवैध खनन को लेकर नोटिस जारी हुआ था।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button