देश विदेशरोजगार समाचार

बेनिफिट की भरमार , जियो के अनलिमिटेड 5G डेटा वाले सबसे सस्ते प्लान्स

जियो : Jio कंपनी समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए कई ऐसे प्लान लेकर आती रहती है, जिनमें हर दिन भरपूर डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। हालांकि, ज्यादातर यूजर्स किफायती प्लान्स को प्राथमिकता देते हैं जिससे कम खर्च में बेहतर सर्विस मिल सके।

आपको यहां Jio के उन रिचार्ज विकल्पों के बारे में बता रहे हैं जिनकी कीमत 500 रुपये से कम है और जिनमें रोजाना 2GB डेटा दिया जा रहा है। अगर आप 5G के लिए पात्र हैं, तो इन प्लान्स में आपको अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिलेगा।

Jio का 198 रुपए का रिचार्ज प्लान
यह प्लान 200 रुपये से कम दाम में हर दिन 2GB डेटा उपलब्ध कराता है। इसके साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोज 100 SMS भेजने की सुविधा भी दी जाती है। यह एकमात्र सबसे सस्ता प्लान है जो अनलिमिटेड 5G डेटा भी प्रदान करता है। इसमें अतिरिक्त लाभ के रूप में JioTV और JioCloud का एक्सेस मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 14 दिन की होती है।

Jio का 349 रुपए का रिचार्ज प्लान
इस प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों तक रोजाना 2GB डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन की सुविधा मिलती है। इसके साथ एनिवर्सरी ऑफर भी मिल रहा है, जिसमें JioFinance के जरिए 2% अतिरिक्त गोल्ड, JioHome का दो महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन, रिलायंस डिजिटल पर 399 रुपये तक की छूट, 1000 रुपये की खरीदारी पर 200 रुपये की सीधी छूट, तीन महीने के लिए Zomato Gold, 1 महीने का JioSaavn, 6 महीने के लिए Netmeds सब्सक्रिप्शन, EaseMyTrip पर डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए 2,220 रुपये और होटल बुकिंग पर 15% छूट जैसे फायदे भी शामिल हैं। साथ ही JioAICloud पर 50GB स्टोरेज भी मुफ्त मिलता है।

Jio का 445 रुपए का रिचार्ज प्लान
जियो का यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ उपलब्ध है। जिसमें 2GB डेली डेटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS भेजने की सुविधा मिलती है। इस पैक में एनिवर्सरी ऑफर्स के तहत Sony LIV, ZEE5, Liongate Play, Discovery+, Sun NXT, Kanchha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, FanCode और Hoichoi जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स की सब्सक्रिप्शन सुविधा JioTV ऐप के जरिए दी जाती है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button