मध्य प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीतिक

प्रियंका गांधी और कमलनाथ आज धार जिले के मोहनखेड़ा में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे

भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी का गुरूवार 05 अक्टूबर 2023 को एक दिवसीय निर्धारित दौरा कार्यक्रमानुसार मप्र प्रवास पर रहेंगी। श्रीमती प्रियंका गांधी यहां धार जिले के मोहनखेड़ा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। इस दौरान श्रीमती गांधी धार जिले के मोहनखेड़ा में अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगी। श्रीमती प्रियंका गांधी के मप्र आगमन पर कांग्रेसजनों द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा।
अभा कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेन्द्र राजपूत ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये बताया कि श्रीमती प्रियंका गांधी 05 अक्टूबर को सुबह 9.15 बजे नई दिल्ली से विशेष वायुयान से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 10.45 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेगी। श्रीमती गांधी पूर्वान्ह 11 बजे इंदौर से धार जिले के मोहनखेड़ा के लिए रवाना होंगी और पूर्वान्ह 11.30 बजे मोहनखेड़ा पहुंचेंगी जहां वे पूर्वान्ह 11.40 बजे जैन तीर्थ स्थल का दर्शन एवं तीर्थ स्थल के ट्रस्टी प्रतिनिधियों द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होंगी। श्रीमती गांधी उसी दिन मोहनखेड़ा में ही दोपहर 12.10 बजे आदिवासी जननायक क्रांतिकारी नेता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद टंट्या मामा की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगी। श्रीमती प्रियंका गांधी दोपहर 12.20 बजे मोहनखेड़ा में कांग्रेस की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। वे दोपहर 13.45 बजे मोहनखेड़ा से इंदौर के लिए रवाना होगी और वहां से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।
विगत दिनों में मप्र में श्रीमती प्रियंका गांधी का जबलपुर और ग्वालियर के बाद यह तीसरा दौरा होगा। पहले दो दौरों में मिले अपार जनसमर्थन को देखते हुए भाजपा की शिवराज सरकार हलाकान है कि श्रीमती प्रियंका गांधी की सभाओं में लाखों की संख्या में जनता आ रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सुनने के लिए ‘एक कार और तीन बेकार’ के नारे के बावजूद लाखों कुर्सियां खाली पड़ी हैं।
शिवराज सिंह चौहान को अपने केद्रीय नेतृत्व को जबाव देते नहीं बन रहा है। कतिपय यही कारण है कि नरेन्द्र मोदी ने अब तक उन्हें चुनाव लड़ने के लिए टिकिट नहीं दिया है।
जहां एक ओर अभा कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, अभा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी , महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित मप्र के समस्त वरिष्ठ नेता मप्र के सर्वांगीण विकास की अवधारणा को लेकर जनता के बीच में मौजूद हैं, वहीं दूसरी ओर भाजपा मोदी और शिवराजसिंह चौहान जनता के सामने झूठ, छल, प्रपंच और खोखले वादे परोस रहे हैं। जिनका खुलासा कल आयोजित कांग्रेस की जनसभा में होगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button