छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

सिंहदेव को मिल सकती है प्रदेश कांग्रेस की कमान, दिल्ली से लौटे पूर्व डिप्‍टी CM ने….

रायपुर। नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होकर वापस लौटे पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व डिप्‍टी सीएम सिंहदेव के बयान से यह भी तय हो गया है कि संगठन में जल्द ही बदलाव देखने को मिलेगा। नई दिल्ली से वापस लौटने के बाद सिंहदेव कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की बैठक में शामिल हुए।

पूर्व उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से दी गई किसी भी जिम्मेदारी के लिए तैयार हैं। यदि प्रदेश नेतृत्व की जिम्मेदारी मिलती है तो उसके लिए तैयार हैं। उन्होंने मोइली कमेटी की रिपोर्ट को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि फैक्ट फाइडिंग कमेटी की बैठक में लोकसभा और विधानसभा चुनावों में हार पर चर्चा हुई। संगठन में बदलाव पर राष्र्टीय नेतृत्व निर्णय करेगा। कांग्रेस का लक्ष्य सामूहिकता के साथ काम करने पर है।

नई दिल्ली में हुई बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत प्रदेश के बड़े नेता पहुंचे थे। दिल्ली में कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की बैठक पर पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू ने कहा है कि मोइली कमेटी की बैठक में चुनावों में हार के कारणों पर वन टू वन चर्चा हुई है। यह पहली बार है कि कांग्रेस इस तरह से रिपोर्ट तैयार कर रही है। मोइली कमेटी की रिपोर्ट से पार्टी और मजबूती से काम करेगी। इसके अलावा निकाय और पंचायत चुनावों को एक साथ कराने पर भी चर्चा हुई।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button