छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

ग्राम पंचायत खड़गांव में कौशल विकास पखवाड़ा का आयोजन किया गया

मोहला, जनपद पंचायत मानपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत खड़गांव में कौशल विकास पखवाड़ा के तहत आज शिविर का आयोजन किया गया। इसके साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024 के तहत जाबो कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता शपथ दिलाया गया। कौशल विकास प्रशिक्षण हेतु क्षेत्र के युवाओं को विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण देने पंजीयन किया गया। साथ ही युवाओं को मार्गदर्शन के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधि जनपद पंचायत मानपुर के उपाध्यक्ष श्रीमती शाहिदा खान, सरपंच ग्राम पंचायत खडगांव श्री राजाराम मरापी, कौशल विकास विभाग के अधिकारी, प्राचार्य आईटीआई कॉलेज मानपुर श्री महेंद्र सोनी, जनपद पंचायत मानपुर से सहायक विकास विस्तार अधिकारी रोहन कलामे सहित क्षेत्रीय युवक युवती उपस्थित रहे।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button