छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

अब से कुछ देर में कांकेर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे अमित शाह

कांकेर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अब से कुछ देर में कांकेर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उल्‍लेखनीय है कि दो दिनों में चार लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं को साधने के लिए प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही छत्‍तीसगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की चुनावी सभाएं होंगी।

प्रधानमंत्री मोदी 23 अप्रैल को जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सक्ती और महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के धमतरी में जनसभाओं को संबोधित करने वाले हैं वहीं 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री की सरगुजा लोकसभा के अंबिकापुर में सभा होगी।

सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध छत्तीसगढ़ की जनता इस बार एकजुट होकर मोदी जी को भरपूर आशीर्वाद देने के लिए संकल्पित है। आज कांकेर के मेरे बहनों-भाइयों से जनसभा के माध्यम से मिलने के लिए उत्साहित हूँ। इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 22 अप्रैल को लोरमी, आरंग, भिलाई में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के अंतर्गत 26 अप्रैल को राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद सीटों के लिए मतदान होना है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल रात करीब साढ़े आठ बजे रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृहमंत्री का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, सांसद सुनील सोनी व अन्य ने स्वागत किया। यहां से गृहमंत्री शाह भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे।

उन्होंने कार्यालय में लोकसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा की। केंद्रीय गृहमंत्री ने लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के अंतर्गत 26 अप्रैल को राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद सीटों के लिए होने वाले मतदान को लेकर रणनीति बनाई। तीसरे चरण को लेकर भी उन्होंने पदाधिकारियों के साथ मंथन किया। बैठक में भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल थे।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button