छत्तीसगढ़देश विदेश

छत्तीसगढ़ समेत इन 5 राज्यों में 4 दिनों तक भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

दिल्ली।  मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 13 सितंबर को ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भारी बारिश देखने को मिलेगी. मौसम विभाग की मानें तो इन राज्यों में अगले तीन से चार दिनों तक सुदूर इलाकों में भारी बारिश देखने को मिलेगी. मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, आज नई दिल्ली इलाकों में हल्की बारिश हो जा सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते नई दिल्ली में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में आज गरज के साथ बारिश हो सकती हैं. गाजियाबाद की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है और यहां हल्के बादल छाए रहेंगे.

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभावना है. उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, मराठवाड़ा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button