देश विदेश

एसी में धमाके से लगी आग, घर में सो रहे एक ही परिवार के चार लोगों की हुई मौत

द्वारका . गुजरात के देवभूमि यानी की द्वारका जिले में रविवार को एक घर में आग लगने के बाद एक बच्चे सहित परिवार के चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। इलाके के पुलिस इंस्पेक्टर टीसी पटेल ने बताया कि द्वारका शहर के आदित्य रोड पर स्थित घर की पहली मंजिल पर सुबह करीब साढ़े तीन बजे आग लग गई। उस वक्त पूरा परिवार घर में सो रहा था। उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्य बच नहीं सके क्योंकि आग लगने के बाद घर की बिजली सप्लाई बंद हो गई जिससे उन्हें दरवाजे का पता नहीं चल सका। घर में आग लगने की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे और देखा कि घर की पहली मंजिल पर एक दंपति, उनकी 8 महीने की बेटी और उस व्यक्ति की मां बेहोश पड़ी हुई हैं। अधिकारी ने बताया कि उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक शख्स की दादी, जो घर के ग्राउंड फ्लोर पर एक कमरे में सो रही थीं, इसलिए सुरक्षित बच गईं।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button