क्राइमछत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

महादेव सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ फिर कार्रवाई तेज

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस महादेव सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) को एक्स्ट्रा आडिशन रिपोर्ट भेजेगी। इसके लिए पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) को एक्स्ट्रा आडिशन रिपोर्ट भेजेगी, ताकि जांच में छूटे बिंदुओं और संदेहियों को जांच के दायरे में लाकर उनके खिलाफ सबूत जुटाए जा सकें। दोनों के दुबई में होने की जानकारी पुलिस के पास है। इसमें अब तक हुई जांच में छूटे बिंदुओं की जानकारी दी जाएगी। दोनों आरोपितों के दुबई में होने की जानकारी पुलिस के पास है। अब भी देश के अलग-अलग जगहों में इनके पैनल संचालित हो रहे हैं।

क्या एक्स्ट्रा आडिशन

एसपी ने सौरभ चंद्राकर को भारत लाने के लिए गृह मंत्रालय में एक्स्ट्रा आडिशन बनाकर भेजने की बात कही है। दरअसल, महादेव बुक एप के आरोपितों के खिलाफ जांच के दौरान पुलिस से जो प्वाइंट्स छूट गए हैं, उन पर जांच की जानी है। इस प्रक्रिया को एक्स्ट्रा आडिशन कहा जाता है। इस प्रक्रिया में छूटे हुए बिंदुओं पर जांच करके पुलिस रिपोर्ट तैयारी करती है और एक्शन लेती है। महादेव एप मामले में केस से जुड़े संदेहियों-आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन हो, इसलिए रायपुर एसएसपी ने विवेचना अधिकारियों को एक्स्ट्रा आडिशन बनाने का निर्देश दिया है।

खाईवालों से पैसे लेने वाले अकाउंट होंगे सीज

अब कार्रवाई का दायरा बढ़ाया जाएगा। विवेचना अधिकारियों ने खाईवालों के जिन खातों को सीज कराया है। उन खातों की इंटरनल जांच कराई जाएगी। इन खातों से जिन-जिन खातों में पैसा ट्रांसफर हुआ होगा, उनको भी सीज कराने की कार्रवाई होगी।

जारी है लुक आउट सर्कुलर

महादेव बुक के सरगना सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल और उसके साथियों के खिलाफ जून, 2023 में लुक आउट सर्कुलर जारी हुआ था। यह सर्कुलर ब्यूरो आफ इमिग्रेशन, गृह मंत्रालय ने जारी किया गया था। इसके लिए रायपुर पुलिस ने मंत्रालय को पत्र लिखा था।

रायपुर एसएसपी संतोष सिंह ने कहा, गृह मंत्रालय में एक्स्ट्रा आडिशन (केस की अतिरिक्त जानकारी) बनाकर भेजेंगे, ताकि आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी आ सके। इसके साथ ही पुलिस बेनामी खातों की भी जांच कर रही है। ऐसे खातों को सीज किए जाने की तैयारी भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button