छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

नवंबर की बिजली की कीमत में राहत का डबल करंट

रायपुर. प्रदेशभर के 60 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर यह है कि उनकाे इस बार नवंबर की बिजली की कीमत में राहत का डबल फायदा मिलने वाला है। नवंबर की बिजली  चार फीसदी सस्ती मिलेगी। इस माह ऊर्जा प्रभार पर अक्टूबर से 4.13 फीसदी शुल्क कम लगेगा। अक्टूबर में ऊर्जा प्रभार पर 11.17 फीसदी शुल्क था, जो अब घटकर 7.04 हो गया है। इसी के साथ विधानसभा चुनाव के कारण लगी आचार संहिता के कारण सितंबर और अक्टूबर की कीमत तय नहीं हो सकी थी, वह भी तय होने से इन दो माह के शुल्क में भी करीब तीन फीसदी का फायदा उपभोक्ताओं को मिलेगा। दोनों के बिल का समायोजन भी नवंबर के बिल में होने से उपभोक्ताओं को डबल राहत मिलेगी।

प्रदेश में अब तक बिजली उपभोक्ताओं से वीसीए के रूप में बिजली की कीमत बढ़ने से अंतर की राशि वसूली जाती थी, लेकिन इसको केंद्र सरकार ने नए सत्र अप्रैल से बंद कर दिया है। इसके स्थान पर केंद्रीय सरकार के निर्देश पर छत्तीसगढ़ राज्य बिजली नियामक आयोग ने अब उत्पादन लागत के अंतर की राशि को उपभोक्ताओं से वसूलने के लिए नया फार्मूला फ्यूल पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज (एफपीपीएएस) लागू कर दिया है। एफपीपीएएस में पहले माह 5.3 प्रतिशत शुल्क लगा था, लेकिन दूसरे माह में शुल्क डबल हो गया और दस फीसदी ऊर्जा प्रभार पर शुल्क लगा। तीसरे माह 14.23 फीसदी शुल्क लगा। चौथे माह जुलाई में शुल्क में कमी आई और यह 11.23 फीसदी हो गया। इसके बाद अगस्त में कमी आई और शुल्क 10.31 प्रतिशत हो गया, लेकिन सितंबर में आचार संहिता के कारण फेरबदल नहीं हो सका, तो ऐसे में अक्टूबर में सितंबर का जो बिल आया था, उसमें अगस्त की खपत पर ऊर्जा प्रभार में 10.31 प्रतिशत के हिसाब से शुल्क लिया गया। इसी तरह से नवंबर में अक्टूबर का जो बिल आया, उसमें भी अगस्त का ही 10.31 प्रतिशत का शुल्क लिया गया।

अगस्त में 10.31 प्रतिशत ऊर्जा प्रभार पर शुल्क लिया गया। यही शुल्क सितंबर और अक्टूबर में भी लिया गया। अब सितंबर का शुल्क 6.47 फीसदी तय हुआ है। ऐसे में उपभोक्ताओं को इस माह के बिल में 3.84 फीसदी का लाभ मिलेगा। इसके बाद अक्टूबर का शुल्क 11.17 प्रतिशत हो गया। यानी अगस्त से करीब एक फीसदी ज्यादा। ऐसे में सितंबर और अक्टूबर के बिलों का समायोजन होने के बाद उपभोक्ताओं को करीब तीन प्रतिशत का लाभ होगा। इसमें खपत के हिसाब से जितने कम पैसे होंगे, उपभोक्ताओं के नवंबर के बिल में कम हो जाएंगे। इसी के साथ नवंबर में भी 4.13 फीसदी शुल्क अक्टूबर की तुलना में कम लगेगा।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button