खेल जगत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को दी 4 विकेट से मात

बेंगलुरु । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले को 4 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रहे। इस मैच में आरसीबी की तरफ से गेंदबाजी में काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, वहीं बल्लेबाजी में कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने 64 रनों की पारी खेली। टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला लेते हुए आरसीबी की टीम ने गुजरात टाइटंस की पारी को 19.3 ओवरों में सिर्फ 147 के स्कोर पर समेट दिया।

इसके बाद कोहली और फाफ की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी करने के साथ इस मैच में टीम की जीत को पूरी तरह से पक्का कर दिया था। हालांकि आरसीबी ने 92 के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाने के बाद 116 के स्कोर तक 6 विकेट गंवा दिए थे। यहां से कार्तिक और स्वप्निल ने पारी को संभालने के साथ टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button