फ़िल्मी जगत

नोरा फतेही ने बताया दिलबर गाने में क्यों नहीं पहना छोटा ब्लाउज

नोरा फतेही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना चुकी हैं। जब सत्यमेव जयते फिल्म का दिलवर गाना आया तब वह ज्यादा पुरानी नहीं थीं। एक इवेंट के दौरान उन्होंने बताया कि इस गाने में उन्हें बहुत छोटा ब्लाउज पहनने को दिया गया था। रमजान का महीना था और वह ज्यादा क्लीवेज नहीं दिखाना चाहती थीं। इसके लिए उन्हें मिलाप जावेरी को प्यार से समझाना पड़ा था। तब उन्हें नया ब्लाउज दिया गया।
नहीं पहनना चाहती थीं छोटा ब्लाउज

इंडियन फिल्म फेस्टिवल में नोरा ने बताया कि ‘दिलबर’ गाने में उन्होंने छोटा ब्लाउज पहनने का विरोध किया था। नोरा बोलीं, ‘मुझे ओवर सेक्शुअलाइज मत कीजिए। मैं समझती हूं कि गाना सेक्सी है। हम सब पैदाइशी सेक्सी हैं लेकिन हमें वल्गर होने की जरूरत नहीं है।’ नोरा ने बताया कि उन्होंने छोटा ब्लाउज पहनने से मना कर दिया था बाद में दूसरा ब्लाउज सिलवाया गया।
रमजान का महीना था

नोरा बोलीं, मिलाप कई पार्टियों में मेरा मजाक बना चुके हैं। दरअसल वो रमजान का महीना भी था। मैंने उन लोगों से कहा, गाइज चिल। क्या ऐसा हो सकता है कि हम ऐसा न करें। इसी बात पर मजाक उड़ाते हैं।
पेट दिखाने में दिक्कत नहीं थी

नोरा ने बताया कि ब्लाउज फिर से बनवाया गया। मैंने कहा, ‘मुझे पेट दिखाने में दिक्कत नहीं है लेकिन ज्यादा क्लीवेज नहीं दिखा सकती थी। कई लोगों को ये ओवर सेक्सी लगता है। लेकिन जो वे लोग दे रहे थे मैं नए ब्लाउज में उससे ज्यादा कम्फर्टेबल थी।’
नोरा ने मिलाप को समझाया

नोरा बोलीं, ‘मैं चाहती थी कि दर्शकों का फोकस मेरे चेहरे और डांस मूव्स पर रहे।’ नोरा ने बताया उस समय वह कुछ नहीं थीं। डायरेक्टर को समझाना मुश्किल था। उन्होंने प्यार से समझाया कि गाना अच्छा है, म्यूजिक अच्छा है तो इसे बर्बाद नहीं करना चाहिए। तब जाकर मिलाप मान गए।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button