देश विदेश

भीषण गर्मी से बीएसएफ जवान की मौत

जैसलमेर ।  राजस्थान के जैसलमेर में भीषण गर्मी के दौरान हीट स्ट्रोक से एक बीएसएफ जवान की मौत हो गई। जवान की पहचान अजय कुमार के तौर पर हुई है, जो पश्चिमी बंगाल के जलपाईगुड़ी का रहने वाला था। बीएसएफ के अधिकारियों और जवानों ने अजय को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। शहीद जवान का पार्थिव शरीर जोधपुर के लिए रवाना कर दिया गया है। वहां से हवाई जहाज के जरिए शव को उनके पैतृक गांव भेजा जाएगा। पश्चिमी राजस्थान में स्थित इस बॉर्डर इलाके में गर्मी कहर बरपा रही है। जैसलमेर में तापमान 55 डिग्री तक पहुंच गया है। जवान अजय कुमार अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 173 बटालियन की भानु पोस्ट पर तैनात थे। भीषण गर्मी की वजह से उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए रामगढ़ अस्पताल लाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button