छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए आवेदन 15 फरवरी तक

दुर्ग. दुर्ग जिले में ऑनलाईन राशनकार्ड नवीनीकरण का कार्य एफ.पी.एस माडयूल एवं सिटीजन-एप के माध्यम से किया जा रहा है। अब तक 1,77,312 राशनकार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आनलाईन आवेदन किया है। 2,97,304 कार्डधारियों द्वारा अब तक आवेदन नही किया गया है। राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए आवेदन 15 फरवरी 2024 तक ही किये जानें का प्रावधान है। अतः ऐसे शेष राशनकार्डधारी निर्धारित समय के पूर्व नवीनीकरण आवेदन पूर्ण करा लें।

खाद्य नियंत्रक दुर्ग से मिली जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राशनकार्डों पर खाद्यान्न वितरण हेतु नया वर्जन सीजी पीडीएस-वी 3.3 आज से लागू किया गया है। नवीनीकरण एवं माह केे प्रथम सप्ताह में राशन वितरण दोनों कार्य पूरे प्रदेश में एक साथ संचालित होने से विभागीय सर्वर पर अधिक लोड बढ़ने के कारण दोनों ही प्रक्रिया में अधिक समय लगने की संभावना है। अतः समस्त राशनकार्डधारियों से अपील की जाती है कि ऐेसे समय में अपना धैर्य बनाये रखें। शासकीय उचित मूल्य दुकान में राशनकार्डधारियों की अधिक भीड़ होने की स्थिति में नवीनीकरण का कार्य सिटीजन एप केे माध्यम से भी किया जा सकता है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button