छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों में अधिकतम पारे में बदलाव के आसार नहीं

रायपुर । छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों में अधिकतम पारे में बदलाव के आसार नहीं हैं। उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के 4 जिलों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है।
मौसम विभाग की सलाह है कि लोग दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बिना जरूरी काम के धूप में ना निकलें। आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री डोंगरगढ़ में रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम पारा नारायणपुर में 21.9 डिग्री रहा। बस्तर, रायगढ़, राजनांदगांव और रायपुर संभाग के कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं। आज बिलासपुर और रायगढ़ संभाग के कुछ इलाकों में बारिश भी हुई है। कुनकुरी में 20 मिलीमीटर और पेंड्रा में 10 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के मुताबिक आज बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिले में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं जशपुर, रायगढ़, कबीरधाम, राजनांदगांव, गरियाबंद और धमतरी जिले में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button