छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

धोनी ने लगाया इस सीजन का सबसे लंबा छक्का

बेंगलुरु .  आईपीएल 2024 का 68वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमों के बीच खेला गया। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने बाजी मारकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की। वहीं, एमएस धोनी ने इस मैच में एक जुझारू पारी पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। इस पारी में एमएस धोनी ने एक छक्का जड़ा, जो स्टेडियम के बाहर गया। ये छक्का इस सीजन का सबसे लंबा छक्का था।

धोनी ने जड़ा सबसे लंबा छक्का

एमएस धोनी ने इस मैच में 13 गेंदों पर 25 रनों की पारी खेली। उन्होंने 192.31 की स्ट्राइक रेट से 3 चौके और 1 छक्का जड़ा। धोनी ने इस पारी के दौरान बेंगलुरु के तेज गेंदबाज यश दयाल की गेंद पर इस सीजन का सबसे लंबा छक्का लगाया। यश दयाल ने पारी के आखिरी ओवर की पहली गेंद फुलटॉस गेंद फेंकी थी। धोनी ने फाइन लेग के ऊपर से यह गेंद स्टेडियम के बाहर मारी। इस छक्के की लंबाई 110 मीटर था। इसी के साथ धोनी ने दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक इसी मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 108 मीटर लंबा छक्का लगाया था।

 

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button