छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

बृजमोहन 14 फरवरी को अग्रसेन कॉलेज में फिजियोथेरेपी सेंटर का उद्घाटन करेंगे

रायपुर । अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती में स्वामी रामचंद्र नागरी दास मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में फिजियोथेरेपी एवं रिहेबिलिटेशन केंद्र का शुभारंभ किया जायेगा। इस कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

इनके साथ ही छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज की केन्द्रीय इकाई के अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल, जैतूसाव मठ सार्वजनिक न्यास के सचिव महेंद्र अग्रवाल, जैतूसाव मठ के वरिष्ठ न्यासी अजय तिवारी, महाराजाधिराज अग्रसेन शिक्षण समिति के कोषाध्यक्ष अजय दानी, भारत स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त सुरेश शुक्ला, एम.आई.सी. सदस्य एवं वार्ड पार्षद जितेन्द्र अग्रवाल, महाराजाधिराज अग्रसेन शिक्षण समिति के अध्यक्ष एवं अग्रसेन महाविद्यालय के निदेशक डॉ. वी.के अग्रवाल तथा युवा समाजसेवी मनोज अग्रवाल कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहेंगे।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button