छत्तीसगढ़जिलाप्रादेशिक समाचार

ज़ोन क्रमांक-10 में बकाया कर वसूली हेतु सील बंदी की कार्यवाही

आयुक्त महोदय, अपर आयुक्त महोदय एवं ज़ोन-10 के जोन आयुक्त श्री विवेकानंद दुबे जी के निर्देशानुसार आज वॉर्ड क्रमांक 52, 53 एवं 54 में कई वर्षों से कर बकाया रखने वाले व्यावसायिक परिसरों पर कठोर कार्यवाही की गई।

नोटिस, डिमांड बिल एवं अंतिम सूचना के बावजूद कर का भुगतान न करने वाले कुल 08 व्यावसायिक परिसरों में सील बंदी की कार्यवाही की गई। इन परिसरों पर कुल ₹35,91,381/- की राशि देय थी, जिसमें से ₹1,80,000/- नगद मौके पर जमा कराया गया।

इस कार्रवाई में ज़ोन-10 के सहायक राजस्व अधिकारी श्री गौरी शंकर साहू, राजस्व निरीक्षक श्री नरेंद्र सोनी एवं समस्त सहायक राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे।

नगर निगम द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि कर बकाया रखने वाले बड़े बकायेदारों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्यवाही की जाएगी।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button