छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

मंदिर के सामने लगेगा पेवर, विधायक ने किया भूमिपूजन

रिसाली । वार्ड 23 प्रगति नगर में निर्माणाधीन मंदिर में पेवर ब्लाॅक लगाया जाएगा। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने शुक्रवार को भूमिपूजन किया। लघु उद्यान सौन्दर्यीकरण के तहत यह कार्य पार्षद निधि से होगा। इसके लिए पार्षद धर्मेन्द्र भगत ने 6 लाख की राशि दी है।

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर दोपहर बाद प्रगति नगर पहुंचे। उन्होंने पहले हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। बाद में परिसर में पेवर ब्लाक लगाने और नहर को केपिंग करने के लिए भूमिपूजन किया। इस दौरान विधायक ललित ने नागरिकों से बातचीत की। भूमिपूजन कार्यक्रम में पार्षद धर्मेन्द्र भगत, रमा साहू, सांसद प्रतिनिधि दीपक पप्पू चंद्राकर, रिसाली मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र शेण्डे, महामंत्री राजू जंघेल आदि उपस्थित थे।

नेक कार्य के लिए बधाई

विधायक ललित ने कहा कि हमारे अराध्य स्थल को सहेजना आवश्यक है। यह स्थल आस्था का केन्द्र है। हर वर्ग के लिए दरवाजा खुला होता है। ऐसे स्थल पर पार्षद ने अपने निधि का उपयोग किया है। इसके लिए पार्षद को बधाई।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button