क्राइमछत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

चोरी की मोटरसाइकिल बेचने वाले गिरोह का गीदम पुलिस ने किया पर्दाफाश, 5 मोटरसाइकिल बरामद

दंतेवाड़ा। फर्जी दस्तावेज तैयार कर चोरी की मोटरसाइकिल बेचने वाले गिरोह का गीदम पुलिस ने पर्दाफाश किया है. आरोपी गुलशन नाहटा, कैलाश निषाद और रिज्जू केजे को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 5 मोटरसाइकिल बरामद की गईं, जिनमें दो बुलेट, दो स्प्लेंडर और एक पल्सर शामिल हैं.

24 जुलाई को वाहन चेकिंग के दौरान एक बिना दस्तावेज स्प्लेंडर बाइक पकड़ी गई, जिसके बाद पूछताछ में चोरी का बड़ा रैकेट सामने आया. आरोपी चोरी की बाइकों को फर्जी आरसी बुक और नंबर प्लेट लगाकर बेचते थे. आरोपियों ने बाइकों की खरीद-बिक्री के लिए ग्राहकों से मोटी रकम वसूली थी.

बरामद बाइक की कीमत लगभग 7.5 लाख रुपए आंकी गई है. आरोपियों पर BNS की धाराएं 73/2025 धारा 285, 303(2), 317(2), 336, 340(2), 345(2)(3) व 3(5) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया. इस कार्रवाई में एसडीओपी गोविंद दीवान, निरीक्षक विजय पटेल सहित गीदम थाना टीम की अहम भूमिका रही.

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button