अन्य

Gold Rate Today: सोना- चांदी की कीमतों में आई गिरावट, खरीदने से पहले जान लें आज क्या है 10 ग्राम Gold के भाव

Gold Rate Today: भारत ही नहीं दुनियाभर में सोने और चांदी की मांग हमेशा बनी रहती है। जैसा कि हम जानते हैं कि भारत में सोने की एक अलग अहमियत है। शादी हो या कोई अन्य तीज त्योहार भारत में हमेशा सोने की डिमांड जबरदस्त तौर पर बनी रहती है। शनिवार को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली और चांदी के भाव में भी कोई ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिला।

बता दें कि गुडरिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 62,720 रूपए रही। वहीं प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 57,490 रूपए है। दूसरी ओर 1 किग्रा चांदी की कीमत 74,400 रूपए है।

शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत
चेन्नई में प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 63,210 रूपए, मुंबई में 62,720 रूपए, कोलकाता में 62,720 रूपए, बैंगलुरू में 62,720 रूपए, वडोदरा में 62,770 रूपए, अहमदाबाद में 62,770 रूपए, पुणे में 62,720 रूपए औऱ केरला में 62,720 रूपए, राजधानी दिल्ली में 62,870 है।

22 कैरेट सोने के सर्राफा बाजार में भाव
चेन्नई में प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 57,940 रूपए, मुंबई में 57,490 रूपए, कोलकाता में 57,490 रूपए, बैंगलुरू में 57,490 रूपए, वडोदरा में 57,540 रूपए, अहमदाबाद में 57,540 रूपए, पुणे में 57,460 रूपए और केरल में 57,490 रूपए, राजधानी दिल्ली में 57,640 है।

चांदी की कीमतों में नहीं आया कुछ ज्यादा बदलाव
शनवार के दिन सर्राफा बजार में चांदी की कीमतों में कुछ ज्यादा बढ़त देखने को नहीं मिली। दिल्ली में एक किग्रा चांदी का भाव 74,400 रूपए और केरल 75,900 रुपए है। बैंगलुरू में 72,600 रुपए, कोलकाता औऱ पुणे में 74,400 रुपए है।

साथ ही अहमदाबाद में भी एक किग्रा चांदी की कीमत 75,400 रुपए, जयपुर में 74,400 रुपए, लखनऊ में 74,400 रुपए, पटना में 74,4000 रुपए, चंडीगढ़ में 74,400 रुपए, गुरुग्राम में 74,400 रुपए, अमरावती में 75,900 रुपए और अयोध्या में 74,400 रुपए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button