खेल जगत

नीरज चोपड़ा की डायमंड लीग के फाइनल में जगह पक्की

स्विट्जरलैंड : भारत के स्टार जैवलिन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने ज्यूरिख में इस महीने के आखिर में होने वाले डायमंड लीग 2025 के फाइनल मुकाबले में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। नीरज चोपड़ा ने 16 अगस्त को हुए सिलेसिया लेग में हिस्सा नहीं लिया था लेकिन उससे पहले हुए 2 डायमंड लीग की लेग में उन्होंने कुल 15 अंक हासिल किए थे। सिलेसिया लेग के बाद जारी की गई नई स्टैंडिंग में नीरज चोपड़ा का नाम फाइनल के लिए तय हो गया।

28 अगस्त को होगा फाइनल
स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में नीरज चोपड़ा 27 और 28 अगस्त को होने वाले ग्रैंड फिनाले के लिए अपनी जगह को पक्की कर चुके हैं, जिसमें 2025 डायमंड लीग चैंपियन का फैसला करने के लिए पुरुष जैवलिन थ्रो का इवेंट 28 अगस्त को होगा। मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा ने इस बार डायमंड लीग के पेरिस लेग में 88.16 मीटर का थ्रो करते हुए जीत हासिल की थी। वहीं दोहा में नीरज ने 90.23 मीटर का थ्रो किया था लेकिन वह जर्मनी के जूलियन वेबर से पीछे रह गए थे। डायमंड लीग 2025 की नई स्टैंडिंग में पहले नंबर पर 17 अंकों के साथ त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशोर्न वाल्कॉट काबिज हैं। वहीं नीरज चोपड़ा 15 अंकों के साथ संयुक्त रूप से जूलियन वेबर के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

नीरज चोपड़ा ने एक बार जीता है डायमंड लीग का खिताब
डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा के प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो वह एक बार खिताब को अपने नाम कर चुके हैं। नीरज ने साल 2022 के डायमंड लीग का खिताब जीता था। वहीं वह साल 2023 और 2024 में उपविजेता रहे थे। बता दें कि नीरज चोपड़ा ने सिलेसिया लेग से बाहर होने का जब फैसला लिया था तो उसके पीछे उन्होंने कोई कारण नहीं बताया था। वहीं वह ज्यूरिख में फाइनल में हिस्सा लेंगे या नहीं इसको लेकर अभी तय नहीं है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button