छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

मुख्यमंत्री को लेजेंड 90 क्रिकेट लीग की जर्सी किया भेंट, प्रतियोगिता में शामिल होने का निमंत्रण

रायपुर। लेजेंड 90 क्रिकेट लीग की आयोजन समिति ने बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव देव साय से मुलाकात की और उन्हें छत्तीसगढ़ वारियर्स टीम की जर्सी भेंट की। इस मुलाकात में लेजेंड 90 के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तरुणेश सिंह परिहार ने मुख्यमंत्री को प्रतियोगिता के लिए विशेष निमंत्रण दिया और प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की।

लेजेंड 90 क्रिकेट लीग 6 फरवरी से 18 फरवरी 2025 तक रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। यह लीग अंतरराष्ट्रीय स्तर की है, जिसमें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रमुख खिलाड़ियों में क्रिस गेल, डेविड वार्नर, हरभजन सिंह, शिखर धवन, युवराज सिंह, सुरेश रैना, मैथ्यू वेड, मोइन अली, एरोन फिंच, तिसारा परेरा, रॉबिन उथप्पा, दिनेश कार्तिक, शॉन मार्श, मार्टिन गुप्टिल, केदार जाधव, बेन डंक, शाकिब अल हसन, और डेनियल क्रिश्चियन जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

इस मुलाकात में आयोजन समिति के सदस्य बलविंदर सिंह, राहुल भदौरिया (संचालक स्पोर्ट्स मिंट), सदन घोष (संचालक यारों), गौरव बत्रा, राजीव सोनी आदि उपस्थित रहे।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button