क्राइमछत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

छत्तीसगढ़ में तेंदुए के शिकार के बाद दांत-नाखून उखाड़कर ले गए शिकारी, सड़क किनारे …

रायपुर.  छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तेंदुए के शिकार का एक मामला सामने आया है। जहां शिकारी के द्वारा तेंदुए का शिकार कर उसके नाखून, दांत समेत कई अंगों को काट दिया गया है। इस घटना के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है। यह घटना कटघोरा वन मंडल के चैतमा रेंज की बताई जा रही है।

छत्तीसगढ़ के कटघोरा वन मंडल के चैतन रेंज में शिकारी के द्वारा एक तेंदुए के शिकार का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शिकारी ने तेंदुए को पहले जहर देकर मारा, उसके बाद उसके नाखून, दांत समेत कई अंग काट कर ले गए हैं। जब वन विभाग की टीम जंगल में ग्रस्त कर रही थी उस दौरान सड़क के किनारे तेंदुए का शव मिला है।

जानकारी के मुताबिक जैसे ही वन विभाग को इस बात की जानकारी मिली वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां सड़क किनारे से तेंदुए के शव को बरामद किया गया है। वन विभाग की टीम ने जब तेंदुए को देखा तो उसके नाखून, दांत समेत कई अंग उसके शरीर से गायब थे। वहीं इस घटना की सूचना मिलने के बाद मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर प्रभात मिश्रा, डीएफओ कुमार निशांत, एसडीओ चंद्रकांत टिकरिया भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद वन विभाग की टीम शिकारियों की पताशाजी में जुड़ गई है। इस दौरान वन विभाग की टीम को जानकारी मिली की पटवारा के मोहल्ला डाहीडुग्गू निवासी सीताराम यादव की चार बकरियों का तेंदुए ने शिकार किया था। इसके बाद वन विभाग इन सभी मामलों को जोड़ते हुए मामले की जांच में जुड़ गया है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button