छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

डांस करने को लेकर हुआ विवाद, एक युवक ने दूसरे युवक को मारा चाकू

भिलाई । बीती रात्रि बारात में डांस करने को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि एक युवक ने दूसरे युवक के पेट में चाकू से मार दिया। दो बार चाकू मारने से युवक लहूलुहान हालत में गिर गया। पेट दबाकर युवक को पहले शास्त्री अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल से उसे रायपुर रेफर किया। परिजनों ने रायपुर ले जाने के बजाय दुर्ग के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में जामुल पुलिस ने शिकायत मिलने पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्वघटना के संबंध में जामुल पुलिस ने बताया कि मौर्या किराना स्टोर्स के पास रहने वाला पप्पु साव रविवार रात को सतनाम भवन घासीदास नगर में एक शादी कार्यक्रम में सम्मिलित होने गया। पप्पु के साथ उसका भाई सोनू साव, हीरा साव भी थे। समारोह में घासीदास नगर में रहने वाले पोटटा और सचिन भी आये हुए थे।  रात लगभग 09.30 बजें मोहल्लें के डीजे बज रहा था जिसमें नाचने की बात को लेकर बाराती और घराती पक्ष के मध्य वाद विवाद हो रहा था। इस दौरान पोटटा और सचिन पप्पु साव के भाई सोनू साव को नाचने से मना करने लगा।

वह नहीं माना तो इसी बात को लेकर पोटटा और सचिन ने उसे मां बहन की अश्लील गालियां देते हुए, जान से मारने की धमकी दी। इस बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पोटटा ने अपनी जेब से चाकू निकाल कर सोनू साव के पेट में घुसा दिया। सोनू वहीं लहू लुहान होकर गिर गया। इससे सोनू साव के पेट से खून निकलने लगा। जिसे वह दबाकर रखा हुआ था। जिसे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल दुर्ग लेकर पहुंचे। यहां रेफर करवा कर गंगोत्री अस्पताल दुर्ग में भर्ती किये हैं जहां सोनू साव का उपचार हो रहा है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button