छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

रायपुर में क्रियायोग ध्यान साधना शिविर 27 से 29 सितंबर तक

रायपुर । रायपुर में तीन दिवसीय क्रियायोग दीक्षा, सघन ध्यान साधना और सत्संग शिविर का आयोजन 27 से 29 सितंबर तक सरस्वती शिक्षण संस्थान, साइंस कॉलेज के पीछे सभागार में किया जा रहा है। यह शिविर अन्तर्राष्ट्रीय संस्था के भारतीय मुख्यालय हरिहरानंद गुरूकुलम, बालीघाई पुरी (ओडिशा) के वरिष्ठ स्वामी अनिर्वाणानन्द गिरि और भोपाल, मध्यप्रदेश के वानप्रस्थी योगाचार्य कृष्ण राव दौण्ड के मार्गदर्शन में आयोजित होगा।

भगवान श्रीकृष्ण: क्रियायोग ध्यान के जनक
क्रियायोग ध्यान को आत्म-साक्षात्कार की सरलतम विधि के रूप में जाना जाता है, जिसका सूत्रपात स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने किया था। श्रीमद्भागवत गीता के अनुसार, भगवान कृष्ण ने इस अविनाशी योग का उपदेश सूर्य से, सूर्य ने वैवष्णत मनु से और मनु ने राजा इक्ष्वाकु को दिया था। गुरू-शिष्य परम्परा के तहत इस योग का अभ्यास दीक्षा लेकर किया जाता है। आधुनिक युग में, चिंरजीवी महावतार बाबाजी ने इस योग को पुनः प्रकाशित किया। वर्तमान में, परमहंस प्रज्ञानानंद द्वारा हरिहरानंद गुरूकुलम् और प्रज्ञान मिशन के तत्वाधान में इस योग को विश्वभर में प्रतिष्ठित किया जा रहा है।

शिविर में भाग लेने के लिए पंजीयन आवश्यक
इस शिविर में केवल वे साधक भाग ले सकते हैं, जिन्होंने गुरू परम्परा के अंतर्गत क्रियायोग दीक्षा प्राप्त की है। इच्छुक जिज्ञासु जन, इस शिविर में स्वामीजी से दीक्षा ग्रहण कर ध्यान साधना में भाग ले सकते हैं। दीक्षा के लिए पंजीयन 27 सितंबर तक अनिवार्य रूप से कराना होगा।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button