छत्तीसगढ़जिलाप्रादेशिक समाचारराजनीतिक

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के सलाहकार विनोद वर्मा, राजेश, प्रदीप और रूचिर गर्ग के इस्तीफे मंंजूर, सरकारी बंगला खाली के आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद निवृतमान सीएम भूपेश बघेल के सभी चारों सलाहकारों के इस्तीफे के बाद राज्य शासन ने एक दिसंबर से उनकी सेवाएं समाप्त करते हुए उनकी सभी सरकारी सुविधाएं वापस ले ली है। इनमें भूपेश बघेल राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, पंचायत ग्रामीण विकास सलाहकार प्रदीप शर्मा, संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी और मीडिया सलाहकार रूचिर गर्ग शामिल हैं।

सलाहकारों को मिला नवंबर का वेतन

इन सभी सलाहकारों ने तीन दिन पहले ही इस्तीफा भेज दिया था। मुख्य सचिव ने आज मंजूर कर आगे की कार्रवाई के लिए जीएडी को भेज दिया है। जीएडी ने संपदा संचालक से आफिसर्स कालोनी में रहे रहे सलाहकारों से आवास खाली कराने कहा है। इन सभी को नवंबर के वेतन भत्ते दिए गए हैं। ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने भी अपना इस्तीफा विभागीय सचिव को दे दिया है।

बता दें कि इससे पहले महाअधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा एवं संविदा नियुक्ति में प्रमुख सचिव शिक्षा के पद पर सेवा दे रहे पूर्व आईएएस डॉ आलोक शुक्ला अपना इस्तीफा राज्य शासन को भेज चुके हैं।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button