खेल जगत

अब गौतम गंभीर भारतीय टीम के कोच की संभालेंगे जिम्मेदारी

बीसीसीआई ने भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को भारतीय टीम के नए हेड कोच की जिम्मेदारी दी है. वह राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे. बता दें कि द्रविड़ का कार्यकाल टीम इंडिया के टी20 विश्व कप 2024 चैंपियन बनते ही समाप्त हो गया था. इसकी जानकारी बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ट्वीट कर दी है.

गौतम गंभीर ने डेढ़ महीने पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को IPL-2024 का चैंपियन बनाया था. वे इसी साल कोलकाता की फ्रेंचाइजी के मेंटर बने थे. गंभीर ने अपनी मेंटरशिप में लखनऊ सुपर जायंट्स को लगातार 2 सीजन के प्लेऑफ में पहुंचाया था.

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button