फ़िल्मी जगतहादसा

स्टंट सीन शूट करते वक्त प्रियंका चोपड़ा के गले में लगी चोट

मुंबई  । प्रियंका चोपड़ा बैक टू बैक कई फिल्मों में काम कर रही हैं। लंबे समय से प्रियंका किसी बॉलीवुड फिल्म में दिखाई नहीं दी हैं, ऐसे में फैंस बेसब्री से उनकी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ फोटो-वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस बीच प्रियंका ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है।

दरअसल, ग्लोबल स्टार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द ब्लफ’ की शूटिंग में व्यस्त हैं और उन्होंने इसी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग से एक फोटो शेयर की है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी ये फोटो शेयर की है, जिसमें उनके गले में एक गहरा कट देखा जा सकता है। प्रियंका ने पोस्ट में बताया कि एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान उन्हें ये चोट लगी है। प्रियंका की ये फोटो सामने आने के बाद देसी गर्ल के फैंस टेंशन में आ गए हैं।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button