फ़िल्मी जगत

पिता के साथ रिश्ते को लेकर सामंथा ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली । साउथ अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज सिटाडेल: हनी बनी को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू के दौरान सामंथा ने बताया कि उनका रिश्ता उनके पिता के साथ कैसा है।

सामंथा रूथ प्रभु आगामी एक्शन ड्रामा वेब सीरीज सिटाडेल: हनी बनी की रिलीज के लिए तैयार हैं, जिसमें उनके साथ वरुण धवन भी नजर आएंगे। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सामंथा ने अपने ऑन-स्क्रीन किरदार को अपने वास्तविक जीवन से जोड़ते हुए कई समानताएं बताईं।

इतना ही नहीं, सामंथा ने अपने पिता के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी खुलकर बात की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सामंथा ने कहा, “हे भगवान! क्या मुझे ऐसा करना चाहिए?

क्या मैं ऐसा कर सकती हूं? सबसे पहले, मेरे पिता के साथ मेरा रिश्ता बहुत मुश्किल था।” वेब सीरीज में अपने किरदार की तरह ही, सामंथा को भी मुश्किल चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, लेकिन उसने लगातार इससे उबरने की ताकत पाई है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button