छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

सुकमा में मुठभेड़ : रुक-रूककर हुई गोलीबारी, सर्चिंग जारी…

सुकमा । जिले में शुक्रवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जहां जवान नक्सलियों के कोर इलाके में घुसे हैं और 2 से 3 बार रुक-रुक कर फायरिंग हुई है। फिलहाल घटना स्थल की सर्चिंग जारी है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि, जवानों को सूचना मिली थी कि रायगुड़म इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर डीआरजी और कोबरा बटालियन के जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया था। जहां जवानों को आता देख नक्सलियों ने फायर खोल दिया।

जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। फिलहाल इलाके में जवान अब भी मौके पर मौजूद हैं और सर्चिंग जारी है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button