देश विदेश

सीतारमण ने मुर्मु को सौंपी बजट की प्रति

नयी दिल्ली . केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2025-26 के आम बजट की प्रति शनिवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को सौंपी।
इस मौके पर राष्ट्रपति ने वित्त मंत्री को दही खिलाया और वित्त मंत्री तथा उनकी टीम को बजट के लिए शुभकामनायें भी दी।
राष्ट्रपति को बजट की प्रति सौंपने के दौरान वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी भी श्रीमती सीतारमण के साथ मौजूद थे।
इस अवसर पर वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन भी उपस्थित थे।
श्रीमती सीतारमण आज अपना आठवां बजट पेश करेंगी।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button