छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

सिलाई, बकरी पालन, मुर्गी पालन व फास्ट फूड के निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 03 अगस्त

महासमुंद . बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा जिले के युवक व युवतियों के लिए महिला सिलाई प्रशिक्षण, बकरी पालन, मुर्गी पालन व फास्ट फुड (केक मेकिंग) प्रशिक्षण अगस्त माह से प्रारंभ किया जाएगा।
निदेशक बैंक ऑफ बड़ौदा (आरसेटी) ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागियों द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए 03 अगस्त 2024 तक पंजीयन करा सकते है। पंजीयन के लिए बी.पी.एल. राशन कार्ड की प्रतिलिपि, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज की 5 फोटो, दस्तावेज साथ लाना होगा। प्रतिभागी की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। निःशुल्क प्रशिक्षण पंजीयन के लिए एवं प्रशिक्षण की जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 07723-299155, कमलेश पटेल के मोबाईल नम्बर +91-79997-00673, प्रतीक साहेब गुप्ता के मोबाईल नम्बर +91-93402-81974 पर प्रातः 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक संपर्क कर सकते है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button