फ़िल्मी जगत
‘सालार’ से प्रभास की धमाकेदार वापसी
सालार फिल्म देशभर में रिलीज हो गई है। पहले ही दिन हुई टिकटों की धमाकेदर बिक्री से ही अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। इस फिल्म में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, जगपति बाबू और श्रुति हासन जैसे अभिनेता और अभिनेत्री भी हैं। फिल्म के रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
फिल्म देखने के बाद निकले लोगों ने जमकर तारीफ की है। वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जो इस फिल्म की कमियों पर भी बात कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि शुरुआत में फिल्म बोरिंग है तो वहीं कुछ कह रहे हैं कि फिल्म प्रभास के दम पर चल रही है।




