देश विदेशराजनीतिक

सांसद कंगना रनौत ने अपने विधानसभा क्षेत्र में सुंदरनगर दौरे पर कांग्रेस पर बोला हमला

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत अपने तीखे तेवर के लिए जानी जाती हैं। बॉलीवुड में भी उनका अंदाज कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है। फिलहाल कंगना ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में आने वाले सुंदरनगर का दौरा किया। इस दौरान हुई सभा में भाजपा सांसद ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया और प्रदेश की खराब हालत के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि ये लोग जनता को धोखा देकर हमेशा सत्ता हासिल करते रहे हैं।

मंडी सांसद ने कहा कि मोदी सरकार ने देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए मुहिम शुरू की है। इससे पहले की सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त थी। एक परिवार अपनी सत्ता बनाए रखने के लिए आम जनता के हक की अनदेखी कर रहा था। हिमाचल की अनदेखी कर रहा था। इस दौरान कांग्रेस पर कंगना तीखे हमले करते हुए विवादित टिप्पणी भी की।

कंगना ने कहा कि कांग्रेस की भ्रष्ट नीति के कारण हिमाचल का विकास पिछड़ गया है। कांग्रेस पर हमला करते हुए कंगना बोलीं, अंग्रेजों की भूली बिसरी औलादों ने हिमाचल का बेड़ा गर्क कर दिया है। सिर्फ जनता से इन लोगों ने झूठे वादे किए हैं और कुछ नहीं। इनका देश के लिए कोई डेवलपमेंट प्लान ही नहीं है। वे सिर्फ अपने डेवलपमेंट के बारे में सोचते हैं। यही वजह है कि आज प्रदेश की ये दुर्दशा है।

2014 से पहले यहां भ्रष्टाचार का बोलबाला था। मोदी सरकार ने अपना हर कदम मजबूती से उठाया और देश को हर स्तर पर मजबूत बनाने का काम किया है। कंगना ने पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले का सांसद ने तो स्थानीय क्षेत्र के विकास के लिए फंड से कोई धनराशि आवंटित ही नहीं की। क्षेत्र को अपने ही हाल पर छोड़ दिया था। कंगना ने कहा कि अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए जो हो सकेगा वह मैं करूंगी। मैंने आठ महीनों में रामपुर से भरमौर तक मंडी के सभी इलाकों में विकास के लिए पांच करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इसका असर भी कुछ दिनों में देखने को मिलेगा। अब वह पहले जैसी घोटाले वाली सरकार नहीं है। क्षेत्र के विकास के धनराशि मिली है तो विकास भी होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button