छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक, त्रिवेणी संगम राजिम में मंदिर के चारों ओर परिक्रमा पथ की कार्ययोजना तैयार करने दिए निर्देश

रायपुर। धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को मंत्रालय में विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में राजिम कुंभ मेला आयोजन की तैयारियों का जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को त्रिवेणी संगम राजिम में मंदिर के चारों ओर परिक्रमा पथ बनाने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

मंत्री बृजमोहन ने सोशल मीडिया X पर बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए लिखा कि मंत्रालय में धर्मस्व-संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में राजिम कुंभ मेला आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया और त्रिवेणी संगम राजिम में मंदिर के चारों ओर परिक्रमा पथ बनाने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

इस दौरान सिरपुर को वर्ल्ड हैरिटेज में शामिल कराने के सार्थक प्रयास करने पर जोर दिया। साथ ही श्रीराम वनगमन पथ के लिए योजना बनाने तथा प्रदेश वासियों को श्री रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या लेकर जाने की आईआरसीटीसी के साथ मिलकर कार्ययोजना जल्द बनाने के निर्देश दिए।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button