
फलों का राजा आम खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और लगभग सभी का फेवरेट फ्रूट होता है। गर्मियों के सीजन में पैदा होने वाले आम को कई तरह से खाया जाता है। खट्टा- मीठा आचार, चटनी, मुरब्बा और आमरस जैसी कई टेस्ट चीजें आम से तैयार की जाती हैं। ये तो रही आम की बात, लेकिन क्या आप जानते हैं की आम की तरह उसके पत्ते भी ऑल राउंडर हैं। जी हां, आम के पत्ते धार्मिक रूप से तो काफी शुभ माने जाते ही हैं लेकिन आयुर्वेद की मानें तो हमारे स्वास्थ्य के लिए भी ये काफी फायदेमंद हैं। आम के पत्तों में ऐसे कई गुण पाए जाते हैं तो कई तरह के रोगों से लड़ने में मदद कर सकते हैं। तो चलिए आज इन्हीं के बारे में जानते हैं।
डायबिटीज से दिलाए राहत
आयुर्वेद की मानें तो डायबिटीज के लिए मरीज के लिए आम का पत्ता बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। आम के पत्तों में पाए जाने वाला टानिंस, शुरुआती डायबिटीज को काफी हद तक कंट्रोल में कर सकता है। इसके लिए रोजाना सुबह आम के पत्तों को कच्चा चबाकर खाया जा सकता है। इसके अलावा इन पत्तों को अच्छे से सुखाकर इनका पाउडर बनाकर भी सेवन किया जा सकता है। इसके साथ ही आम के पत्तों को पानी में उबालकर, इस पानी को पीने से भी डायबिटीज में काफी राहत मिलती है।
पेट से जुड़ी समस्याएं होती हैं दूर
आम की पत्तियों की मदद से पेट से जुड़ी समस्याओं को भी काफी हद तक दूर किया जा सकता है। सही पाचन के लिए और त्वचा के अंदरूनी निखार के लिए आप इन पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आम के पत्तों को हल्के गर्म पानी में भिगोकर रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करें। इस उपाय को करने से पेट के अंदर मौजूद सभी टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं, जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और त्वचा में भी निखार आता है।
एंजाइटी को करे कम
आम के पत्तों की मदद से एंजाइटी लेवल को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसके लिए आपको बस अपने नहाने के पानी में आम के पत्तों को डाल देना है। आम के पत्तों वाले इस पानी से नहाने से शरीर में फ्रेशनेस आती है, जिससे मन को सुकून मिलता है। इससे एंजाइटी लेवल काफी हद तक कम हो जाता है।
सर्दी जुकाम से दिलाए राहत
आम के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। जुकाम या सांस से जुड़ी समस्या होने पर आम का पत्ता बहुत ही फायदेमंद है। इसके लिए आम के पत्ते को पानी में उबालकर छान लें। अब इस पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर, चाय की तरह गर्म-गर्म ही इसका सेवन करें। इससे काफी फायदा होगा।
ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल
आयुर्वेद की मानें तो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर भी आम का पत्ता बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। आम के पत्तों में पाया जाने वाला हाइपोटेंसिव गुण ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर आम के मुलायम पत्तों को चबाकर खाने से लाभ मिलता है। इसके अलावा आप आम के पत्तों को उबालकर इनकी चाय बनाकर भी पी सकते हैं।