छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचारराजनीतिक

शपथ ग्रहण के तत्काल बाद सीएम विष्णुदेव साय के कैबिनेट की बैठक आज

छत्तीसगढ़ के नए सीएम विष्णुदेव साय के साथ यदि दो से तीन मंत्री भी शपथ लेते हैं तो शाम को कैबिनेट की बैठक करने की तैयारी है। मुख्य सचिव कार्यालय ने बैठक बुलाने और चर्चा के विषय को लेकर तैयारी कर ली है।

इस संक्षिप्त कैबिनेट बैठक में 18 लाख पीएम आवासों सी मंजूरी, दो वर्ष के बकाया बोनस के बाद चालू खरीदी सीजन में 3100 रुपए में 21 क्विंटल धान खरीदी को मंजूरी के साथ आदेश जारी किया जाएगा।

इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस 25 दिसंबर को पूरे प्रदेश में मनाने का भी एक प्रस्ताव है। इस बैठक में सीएम साय, मुख्य सचिव अमिताभ जैन को पार्टी का संकल्प पत्र सौंपकर अगले पांच वर्ष के लिए क्रियान्वयन की योजना बनाने कहेंगे।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button