छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने कृषि मंत्री रामविचार नेताम से मांगा छेरछेरा

रायगढ़ . कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को प्रदेश के कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम जिला प्रशासन के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेने पहुंचे। वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी भी इस दौरान साथ रहे। सोमवार 13 जनवरी को छेरछेरा का पर्व था। बैठक के पूर्व सभाकक्ष में यह पर्व मनाया गया और वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी बांस की टोकनी में कृषि मंत्री श्री नेताम से ‘छेरछेरा, कोठी के धान ला हेर हेरा’ छेरछेरा का दान मांगा।

कृषि मंत्री श्री नेताम ने इस मौके पर अपने हाथों से धान का दान करते हुए यह पर्व मनाया गया। इस दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम एवं वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने रायगढ़ जिले के साथ पूरे प्रदेशवासियों को छेरछेरा पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव, डीएफओ रायगढ़ स्टायलो मण्डावी, डीएफओ धरमजयगढ़ अभिषेक जोगावत सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button