छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

लोकसभा में सभी 11 सीटें जीतने का टारगेट, सभी मोर्चा काे भाजपा ने अभी से झाेंका

रायपुर. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के साथ सरकार बनाने वाली भाजपा ने अब लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी प्रारंभ कर दी है। भाजपा का लक्ष्य राज्य की सभी 11 सीटें जीतना है। प्रदेश संगठन ने सभी मोर्चा को अलग-अलग टास्क देकर अभी से झाेंक दिया है। दिए। इसमें तय किया गया किसान मोर्चा के नेता एक ही दिन में प्रदेश के पांच हजार गांवों में जाएंगे। राष्ट्रीय संगठन ने पूरे देश में दस लाख गांवों का लक्ष्य रखा है। इसी के साथ दूसरे मोर्चा के लिए भी कार्यक्रम तय किए गए हैं। बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए।
इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने आने वाले समय के लिए कई तरह के कार्यक्रम तय कर दिए हैं। इसके लिए दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में सभी राज्यों के संगठन काे जानकारी भी दे दी गई है। अब राज्यों के संगठन अपने यहां बैठक करके कार्यक्रम तय कर रहे हैं। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश भाजपा संगठन ने सात मोर्चा के पदाधिकारियों को बुलाकर संयुक्त मोर्चा की एक साथ बैठक करके उनको बताया कि किस मोर्चा को क्या करना है। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय उपस्थित थे।
मोर्चा को दिए टास्क
भाजपा से सभी मोर्चा यूं तो महत्वपूर्ण हैं, लेकिन तीन अहम मोर्चा भाजयुमो, किसान और महिला मोर्चा हैं। इनके कंधों पर ही ज्यादा भार रहता है। ऐसे में किसान मोर्चा के लिए तय किया गया है कि इस मोर्चा के एक साथ पांच हजार नेता एक ही दिन पांच हजार गांवों में जाएंगे और वहां पर रात को रहने के साथ ही गांवों के किसानों को इस बात की जानकारी दी जाएगी कि प्रदेश में वापस आई भाजपा सरकार के साथ केंद्र की मोदी सरकार किसानों के लिए क्या-क्या काम कर रही है। गरीबों को दिए जाने वाले 18 लाख आवासों के बारे में गांवों में बताया जाएगा। हर मोर्चा का एक-एक राष्ट्रीय सम्मेलन देश के अलग-अलग राज्यों में होगा। इसमें प्रदेश के मोर्चा के लोग भी शामिल होंगे। प्रदेश में हर मोर्चा का सम्मेलन भी होगा। महिला मोर्चा को युवतियों का सम्मेलन करने के साथ महिला खिलाड़ियों, स्व सहायता समूहों का सम्मान करने का टास्क दिया गया है। भाजयुमो को भी युवाओं से जुड़े काम दिए गए हैं। नए मतदाताओं को जोड़ने का भी काम किया जाना है।
22 को हर घर जगाएंगे दिए करेंगे पूजा-अर्चना
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन भाजपा के हर कार्यकर्ता को अपने-अपने घरों में दिए जलाने के साथ पूजा अर्चना करने के लिए भी कहा गया है। इसी के साथ अपने घर के आस-पास के मंदिरों में पूजा अर्चना का कार्यक्रम करने के साथ भंडारा भी आयोजित करने कहा गया है।
जनता से किए सभी वादे होंगे पूरे: देव
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से और नियमित रूप से जो कार्य योजना रहती है, उसको लेकर संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई है। कार्यकर्ता भाजपा के समन्वयक के रूप में कार्य करते हैं और हमारी सरकार के कार्यक्रम व पार्टी की घोषणाओं पर जो क्रियान्वयन हो रहा है, उस योजना से अवगत कराने का कार्य कार्यकर्ताओं को करना है। श्री देव ने कहा, प्रदेश में भाजपा सरकार का गठन होते ही मुख्यमंत्री श्री साय ने पार्टी की घोषणाओं पर अमल करना शुरू कर दिया है। कैबिनेट में फैसला लेना प्रारंभ हो गया है। निश्चित रूप से हमने जो वादा किया है वह समयबद्ध तरीके से पूरा होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button