छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

रिसेप्शन में इसलिए रो पड़ी थीं सोनाक्षी सिन्हा, जानिये

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबालने भले ही ग्रैंड तरीके से शादी न की हो, लेकिन फिर भी उनकी शादी की खूब चर्चा हुई। कभी ट्रोलिंग सहनी पड़ी तो कभी भाई संग अनबन की खबरें आईं। खैर, इस वक्त सोनाक्षी अपनी मैरिड लाइफ का लुत्फ उठा रही हैं। शादी के बाद से ही वह पति के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर कर रही हैं। अब उन्होंने वेडिंग की कैंडिड फोटोज दिखाई हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को सिविल मैरिज की थी और इसी दिन शाम को ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट की गई थी। लाल रंग की साड़ी और मांग में सिंदूर लगाये सोनाक्षी सिन्हा बहुत खूबसूरत लग रही थीं। सोशल मीडिया पर वेडिंग रिसेप्शन की अनसीन फोटोज सामने आई हैं। एक में वह रोते हुए नजर आ रही हैं।

सोनाक्षी-जहीर की कैंडिड फोटोज

सोनाक्षी सिन्हा ने 9 जुलाई को इंस्टाग्राम अकाउंट पर जहीर इकबाल के साथ वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें शेयर की हैं। कहीं फोटोज में वह अपने पति के साथ रोमांटिक तरीके से पोज दे रही हैं तो कहीं जहीर अपनी लेडीलव को तैयार होते हुए देख रहे हैं। एक जगह जहीर ने अपनी लेडी लव के गाल पर किस किया।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button