छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

राजेन्द्र साहू महावीर जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए

दुर्ग । कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू ने जैन समाज द्वारा महावीर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर जैन समाज के सभी सम्मानित जनोँ को सत्य, अहिंसा, त्याग और तप के संदेश से विश्व को मानवता के कल्याण की दिशा प्रदान करने वाले भगवान महावीर जी की जयंती की हार्दिक बधाई दी और कहा की भगवान महावीर जी ने जीवदया और करूणा की प्रेरणा दी है, जो समाज को समानता और समरसता के साथ लोककल्याण के दायित्वों का मार्गदर्शन करती है। इस अवसर पर महापौर धीरज बाकलीवाल नीता जैन पूर्व पार्षद अमृत लोढ़ा अजय श्रीमाल संदीप लोहाडिया शशांक चोपड़ा किशोर जैन चुन्नीलाल दुग्गड़ रितेश बुरड़ मनोज बाकलीवाल नवीन संचेती विमल चंद जैन कैलाश बाकलीवाल डॉ एसके जैन नीता जैन मदनलाल श्रीमाल ओम सांखला प्रकाश गोलछा एवं जैन समाज के अन्य सम्मानित जनोँ से मिलकर भगवान महावीर जयंती की बधाई दी।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button