रविवार से खरमास, माह पर नहीं होंगे मांगलिक कार्य

रायपुर। कल रविवार से खरमास प्रारंभ हो जायेगा इसलिए अब माह पर शुभ मांगलिक कार्यों पर विराम लग जायेगा। धर्म संवत बताया गया है कि शुभ विवाह व मांगलिक कार्य एक माह तक नहीं होंगे, क्योंकि 15 दिसंबर रविवार से खरमास शुरू हो रहा है। इसमें शुभ कार्य नहीं होते हैं। पंडितो ने बताया कि पंचांग की गणना के अनुसार 15 दिसंबर से एक माह तक शादी-विवाह सहित सभी मंगल कार्य नहीं होंगे। 16 दिसंबर को बुध वृश्चिक राशि में मार्गी होंगे।16 जनवरी से विवाह के शुभ मुहूर्त सहित अन्य मंगल कार्य शुरू होंगे। बताया जाता है कि जब सूर्य धनु राशि में रहता है, उस समय को खरमास कहते हैं। खरमास में शादी-विवाह, मुंडन, जनेऊ, गृह प्रवेश आदि जैसे शुभ कार्य नहीं होते हैं। 15 दिसंबर से खरमास लग रहा है। इस दिन सूर्य रात 10.19 बजे धनु राशि में प्रवेश करेंगे और 30 दिनों तक यानी 15 जनवरी तक इसी राशि में रहेंगे। जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे, तब खरमास खत्म हो जाएगा। मान्यता है कि इस समय किए जाने वाले कार्यों में स्थायित्व में कमी मानी जाती है। इसलिए विवाह, गृह प्रवेश, नए व्यापार या किसी प्रकार की नई शुरुआत पर रोक है। इस दौरान धार्मिक ग्रंथों का पाठ और साधना शुभ फल देने वाली मानी जाती है।